रांची. खबर राजधानी रांची से है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंच गयी है। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका स्वागत किया है। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन के लिए निकली। कल वे रांची में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 से 20 सितंबर 2024 तक रांची आगमन एवं उनके जिला अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर आज वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) अभियान(Ops) संजय ए लाटकर ने की।
बैठक के दौरान राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, उनके कार्यक्रम स्थलों और उनकी आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सके।
Highlights







