महिला की सड़क हादसे में मौत, पिता-पुत्री घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में अज्ञात की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना में पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया मोड एनएच-19 की है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटवा दिया है।

मृतक की पहचान औरंगाबाद के खैरा मिर्जा पंचायत के बहुआरा गांव निवासी विनय विश्वकर्मा के 26 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में विनय विश्वकर्मा एवं इनके नौ माह की पुत्री अनु कुमारी उर्फ छोटी कुमारी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना तब घटी जब बिनय विश्वकर्मा के छोटी पुत्री अनु कुमारी उर्फ छोटी कुमारी की चार दिन बाद सतैसा का उत्सव होना था। जिसकी तैयारी को लेकर माता-पिता पूजन सामग्री, कपड़ा एवं अन्य सामग्री लेने औरंगाबाद आए हुए थे। जब वह अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी भेड़िया मोड एनएच-19 पर विपरीत दिशा से आ रही।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे रिंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। विनय विश्वकर्मा एवं इनकी नौ माह की पुत्री बुरी तरह से घायल हो गई। जिला पार्षद अनिल यादव ने बताया कि यह बेहद ही दुखद घटना है। आए दिन एनएच-19 पर सड़क दुर्घटना होती रहती है। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि मिलना चाहिए। प्रशासन द्वारा मुआवजा की आश्वासन एवं अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कहने के बाद सड़क जाम हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े : बटाने नदी की तेज धार में बह गए 5 लोग, 3 लोग सुरक्षित निकले, 2 की तलाश जारी

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...