Advertisement
Advertisement

त्यौहार के दौरान रेलवे चलाएगी Special Train, बिहार आने वाले को नहीं होगी परेशानी

पटना: अक्टूबर से नवरात्रि के साथ ही त्यौहार शुरू हो जायेगा। पर्व त्यौहार पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की तादाद काफी बढ़ जाती है। अन्य राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट फुल हो चुका है। बावजूद इसके बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होने वाली है क्योंकि रेलवे ने इस दौरान 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

इनमें से 15 ट्रेनें हैदराबाद सिकंदराबाद से पटना दानापुर और हैदराबाद सिंकदराबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाई जाएंगी वहीं 8 ट्रेनें दिल्ली रूट पर चलेंगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, दानापुर और पटना जंक्शन से सिकंदराबाद के लिए एक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेनें जनवरी 2025 तक चलाई जाएंगी।

मामले में रेलवे की तरफ से बताया गया कि दिवाली और छठ पूजा में आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना दिल्ली के बीच जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा परिवहन निगम भी दिल्ली से आगरा और लखनऊ होते हुए पटना के लिए दो बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों में एक बस सीटर और दूसरी स्लीपर होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    इस दिन होगी CTET परीक्षा, आवेदन शुरू

Special Train Special Train

Special Train

Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले Election Commission का बड़ा निर्देश, रिटायर्ड अफसर...

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले निर्देश जारी किया है। सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को भी राजनीतिक प्रचार से दूर रहना...

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...