Breaking : आतिशी 21 को लेंगी दिल्ली के सीएम की शपथ

डिजीटल डेस्क : Breaking – आतिशी 21 को लेंगी दिल्ली के सीएम की शपथ। आतिशी इसी हफ्ते शनिवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण एक साथ ही होगा। बताया जा रहा है कि उसी दिन कैबिनेट बैठक भी बुलाई जा सकती है।

आतिशी कैबिनेट में इस बार दो नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल ने आतिशी को अपना नया नेता चुना था। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रपति को भेजी अपनी सिफारिश में 21 सितंबर को आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का प्रस्ताव रखा है।

नई कैबिनेट में कई पुरानों को मिल सकता है मौका

नए सीएम के साथ ही चर्चा शुरू है कि आतिशी की कैबिनेट में नए मंत्री कौन बनेंगे। क्या केजरीवाल कैबिनेट के पुराने सभी मंत्री इस बार रिपीट होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि किन नए चेहरों को मौका मिलता है।

बताया जा रहा है कि गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन जैसे वरिष्ठ मंत्री अपने पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि, दलित चेहरे समेत दो नए मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल पांच महीने बचे हैं, इसलिए मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की संभावना कम दिखती है।

नए मंत्री बनने वालों को लेकर चर्चाओं का बाजार दिल्ली में तेजी पर

नई सीएम आतिशी की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि करोल बाग से विधायक विशेष रवि या कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद की जगह दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह, सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और संजीव झा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। ये सभी आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुए मंत्री पद के लिए संभावित दावेदार माने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सीएम के बाद कुल छह मंत्री बनाए जा सकते हैं।

चुनाव में कम वक्त और विभागों की जानकारी के चलते मौजूदा मंत्रियों को उनके वर्तमान विभागों के साथ बनाए रखा जा सकता है। दो नए मंत्रियों को आनंद द्वारा पहले संभाले गए सात विभागों में से कुछ दायित्व सौंपे जा सकते हैं।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...