त्यौहार के दौरान रेलवे चलाएगी Special Train, बिहार आने वाले को नहीं होगी परेशानी

पटना: अक्टूबर से नवरात्रि के साथ ही त्यौहार शुरू हो जायेगा। पर्व त्यौहार पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की तादाद काफी बढ़ जाती है। अन्य राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट फुल हो चुका है। बावजूद इसके बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होने वाली है क्योंकि रेलवे ने इस दौरान 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

इनमें से 15 ट्रेनें हैदराबाद सिकंदराबाद से पटना दानापुर और हैदराबाद सिंकदराबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाई जाएंगी वहीं 8 ट्रेनें दिल्ली रूट पर चलेंगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, दानापुर और पटना जंक्शन से सिकंदराबाद के लिए एक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेनें जनवरी 2025 तक चलाई जाएंगी।

मामले में रेलवे की तरफ से बताया गया कि दिवाली और छठ पूजा में आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना दिल्ली के बीच जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा परिवहन निगम भी दिल्ली से आगरा और लखनऊ होते हुए पटना के लिए दो बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों में एक बस सीटर और दूसरी स्लीपर होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    इस दिन होगी CTET परीक्षा, आवेदन शुरू

Special Train Special Train

Special Train

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़! करणी...

Himanshu Singh Murder Case: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को हरिओम...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: पैसे मांगने के आरोप में बीएलओ...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: गढ़वा ज़िला प्रशासन ने 'स्पेशल इंटेंसिव स्क्रूटनी प्रोग्राम' (SIR-2026) के दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक...

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...