छत्तीसगढ़ में जल्द ही आने वाली है Vacancy, सीएम साय ने दी मंजूरी

रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवकों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई विभागों में रिक्तियों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने भी भर्ती की मंजूरी दे दी है। फ़िलहाल भर्ती कब निकलेगी और परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में जल्दी ही युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए रिक्त पदों पर वैकेंसी निकलेगी। सीएम साय की मंजूरी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर समेत 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है जबकि स्वास्थ्य विभाग में 650 और गृह विभाग में 341 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है।

गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर समेत 341 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है जबकि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के पांच, ओटी टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के पांच, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक में पुरुष और महिला के 100-100 पदों, सहायक ग्रेड-3 और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए 25-25 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में भी भर्ती होगी। सचिवालय में सहायक मार्शल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से इन विभागों में रिक्तियां थी

यह भी पढ़ें-    Deputy CM ने कहा ‘जीरो टॉलेरेंस की नीति पर कर रहे हैं काम’

https://youtube.com/22scope

Vacancy Vacancy Vacancy

Vacancy

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...

Waste to Wealth : सहरसा में कचरे से खाद और खाद...

सहरसा की 21 पंचायतों में जैविक कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद और नर्सरी तैयार हो रही है। पौधों की बिक्री से पंचायतों को सालाना...