सीजीएल परीक्षा का दुसरा दिन: शांतिपूर्ण तरीके से हाे रहा है परीक्षा का संचालन

रांची:  सीजीएल परीक्षा का आयोजन राज्य भर में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। पहले दिन की तुलना में आज परीक्षार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक रही। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ नगर महाविद्यालय में सीजीएल परीक्षा के लिए 672 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र स्थापित किया गया था, जिसमें लगभग 534 परीक्षार्थी शामिल हुए।

स्थानीय प्रशासन और फ्लाइंग स्क्वाड ने सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान कोई समस्या न आए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सीओ ने बताया, “परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा रही है। सभी परीक्षार्थी समय पर केंद्र पर पहुंचे और समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।”

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने का कार्य भी सुचारू रूप से किया गया। प्रिंसिपल साहब ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा, “यहां सभी इनविजीलेटर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।”

इंटरनेट सेवा ठप होने से प्रशासन को कुछ सहायता मिली, जिससे परीक्षा संचालन में कोई रुकावट नहीं आई। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूरी मेहनत की।

राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों की अनिश्चितता समाप्त होगी। इस बार परीक्षा को लेकर किसी विवाद की आशंका नहीं है।

 

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img