पटना : इंटर की परीक्षा शुरू – बिहार में इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है. परीक्षा चौदह फरवरी तक होगी. छात्रों के प्रवेश से पहले एक-एक छात्र की जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया है. ठंड के कारण इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जूते पहन कर जाने की अनुमति है.
राज्यभर में इंटर की परीक्षा के लिए 1471 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में 13 लाख 45 हजार 939 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. पटना जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली के परीक्षार्थी 9.20 बजे तक केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 1.35 बजे तक परीक्षार्थी प्रवेश कर सकते हैं. दोपहर 1.45 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी. मंगलवार को प्रथम पाली में गणित व दूसरी में हिन्दी की परीक्षा है.

पटना में बनाए गए चार माडल केंद्र
बिहार बोर्ड के निर्देश पर पटना में चार माडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजधानी में बांकीपुर गर्ल्स स्कूल,
शास्त्रीनगर गर्ल्स स्कूल, जेडी वीमेंस कालेज, गर्दनीबाग गर्ल्स स्कूल को माडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
चारों परीक्षा केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा देंगी. इसी तरह प्रदेश के हर जिले में चार माडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
साथ ही इन केंद्रों पर दंडाधिकारी, वीक्षक एवं सभी सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी.
अंदर और बाहर वीडियोग्राफी की रहेगी व्यवस्था
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कदाचार रोकने के लिए हर केंद्र पर कैमरे लगाए गए हैं.
केंद्र के अंदर व बाहर वीडियोग्राफी कराई जाएगी. केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पदाधिकारी,
पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है. जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक
अपने जिले में भ्रमणशील रहेंगे. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी. उस क्षेत्र में
कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. केंद्रों पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.
इसके लिए जोनल, सब जोनल एवं सुपर जोनल स्तर पर तैनाती की गई है. इंटर की परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी.
रिपोर्ट : शक्ति
बिहार के पहले रबर डैम के पानी से इस बार पितृपक्ष में पिंडदानी कर सकेंगे तर्पण
बिहार बोर्ड: 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइमटेबल

















