सरायकेला में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सरायकेला. जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने दोनों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने एक की मौत की पुष्टि कर दी।

वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया गया है। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरायकेला में भीषण हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार, राजनगर प्रखंड अंतर्गत चंगुआ गांव निवासी विजय महतो एवं उनका दोस्त राजनगर करम महोत्सव में शामिल होने आ रहे थे। इसी क्रम में दोनों ने खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

दोनों को राजनगर CHC लाया गया है। यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोसित कर दिया, जबकि विजय महतो को MGM रेफेर कर दिया गया है। चालक की पहचान उसके पॉकेट से मिले गेटपास के मुताबिक विकी महतो के रूप हुई है, जो आदितायपुर स्थित SS एंटरप्राइज में काम करता था।

सरायकेला से वीरेंद्र मंडल की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...