विधानसभा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त का रांची दौरा, 5 बैठकें करेंगे

रांची: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की टीम आज से दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गई है। इस टीम में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधु, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, नीतेश व्यास, मनीष गर्ग और उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार शामिल हैं। उनके साथ लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी भी आए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा राजनीतिक दलों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बैठकें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:

  • सुबह 11 से 1 बजे: मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दोपहर 2 से 3:30 बजे: इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
  • दोपहर 3:30 से 5 बजे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
  • शाम 5:30 से 6:30 बजे: मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक
  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक: आईजी, डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीसी, एसएसपी और एसपी के साथ बैठक

इस दौरे के दौरान राज्य के हालात और चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं द्वारा गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र के संबंध में सवाल उठाए जा सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त की टीम 24 सितंबर को दिल्ली लौटने की योजना बना रही है, और इस दौरे के बाद अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...