आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए लोजपा (रामविलास) ने की संसदीय दल की बैठक

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से आज यानी रविवार को संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई। लोकसभा में जीत की सफलता और समीक्षात्मक बैठक के रूप में पार्टी के तमाम नेता और सांसद मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा में जीत की तरह ही विधानसभा में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।‌ इस बार लोजपा के तमाम कार्यकर्ता ही लोजपा के कैंडिडेट होंगे और विधानसभा की चुनाव लड़ेंगे।

चिराग की पार्टी का बड़ा ऐलान, 2025 में किसके नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

बिहार में अगले साल 2025 होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने तय कर लिया है कि किसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार यानी की 22 सितंबर को यह साफ कर दिया कि वह 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बैनर तले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी।

यह भी देखें :

पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता

लोजपा (रामविलास) ने रविवार को पटना में आयोजित अपनी राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। एलजेपी (रामविलास) ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का फैसला करते समय प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़े : चिराग का दावा, Jharkhand में इतने सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी लोजपा

महीप राज की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...