आरा : जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी और व्यवस्था की जानकारी दी। भोजपुर में गंगा और सोने के पानी बढ़ने से भोजपुर के बड़हरा, शाहपुर, आरा और कोईलवर प्रखंड प्रभावित हुए हैं और भोजपुर के कई पंचायत वार्ड के चपेट में है। इस जगह पर जिला प्रशासन की सभी टीम काम कर रही है। सामाजिक और राजनीतिक दलों के नेता भी अपना सहयोग दे रहे हैं।
वहीं इस विषय पर भोजपुर जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर जिले में अचानक अचानक गंगा के जलस्तर बढ़ने से भोजपुरी के बदरा कोईलवर शाहपुर और आरा प्रखंड प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं। राहत कार्य के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया भोजपुर जिले में 42 सामुदायिक किचन चल रहा है। भोजपुरी के सामुदायिक किचन में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इस किचन के माध्यम से पाठ प्रभावित लोगों ने खाना खाया है।
यह भी देखें :
डीएम ने कहा कि साथ ही 19,300 जो पॉलीथिन प्लास्टिक जिला प्रशासन की ओर से वितरण किया गया है। 30 से अधिक मेडिकल टीम काम कर रही है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग भी काम कर रहा है। भोजपुर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चार एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम काम कर रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सुविधा देने की बात कही जा रही है। जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उनके सभी अधिकारी और कमी बात पर नजर बनाए हुए हैं, जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े : भोजपुर में भी बाढ़, सड़क पर पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


