Advertisment

भोजपुर में भी बाढ़, सड़क पर पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

आरा : भोजपुर के बरहरा, शाहपुर और आरा के कई प्रखंड बाढ़ के चपेट में आए हुए हैं। खासकर बड़हरा शाहपुर में तो कई घर पानी में रह गए हैं। वहीं स्थानीय लोग बाढ़ से खासा परेशान हैं। कई सड़कों पर बाढ़ की पानी आ जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे तो स्थानीय, राजनीतिक दल और समाजसेवियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और पहुंच भी रहे हैं। कई ऐसे हिस्से में लोग घर में दुबके हुए हैं जहां तक सहायता भी नहीं पहुंच रही है।
भोजपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की दो टीमें को बड़हरा और एसडीआरएफ की एक टीम को शाहपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं न्यूज 22स्कोप की टीम मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : सुल्तानगंज में बाढ़ का कहर, दर्जनों गांव के लोग हुए बेघर

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...