‘सैदपुर पटना में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का हो रहा है निर्माण’

पटना : विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित सिंह के द्वारा सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इस दौरान विभाग की उपलब्धि के बारे में मंत्री ने विस्तार से बताया। मंत्री सुमित सिंह ने कहा राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम- 1 के तहत युवा उपमिशन के तहत सरकारी में राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय और 46 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापित एवं संचालित है।

संस्थानों में गुणवतापूर्ण तकनीकी शिक्षण के लिए उच्च स्तरीय प्रयोगशाला, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किए जाने के लिए सभी अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए 2023- 24 में 171.90 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-25 में 105.9407 करोड़ रुपए और सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए 2023-24 में 81.4899 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-25 में 103.42693 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के साथ वैज्ञानिकों के द्वारा आम जन जीवन में हो रहे प्रयोग को प्रदर्शित करने के लिए सैदपुर पटना में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पटना-गया-डोभी मार्ग का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...