जितिया पर्व के मौके पर स्नान के दौरान मां-बेटी समेत डूबने से 3 की मौत

नालंदा : जिला के दो अलग-अलग इलाके में जितिया पर्व के मौके पर स्नान के दौरान डूबने से मां और बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सरमेरा और दीपनगर थाना इलाके में घटी है। सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावाडीह गांव के जीवित पुत्रिका व्रत का अनुष्ठन के लिए गांव के धनायन नदी में स्नान करने गई मां और बेटी डूब गई। मृतका पवन सिंह के पैतीस वर्षीय पत्नी बब्ली देवी एवं सत्रह वर्षीय पुत्री कौमती कुमारी है। धनायन नदी में डूबकर हो गई। मृतका बब्ली देवी ग्राम पंचायत मीरनगर के वार्ड संख्या-1 की वार्ड सदस्या थी।

जितिया पर्व में मातम :

इस घटना के बाद धनावाडीह गांव में मातम छा गया है। घटना की सूचना सुनते ही बीडीओ रौशन भूषण, सीओ समीना खातून, प्रमुख संकेत कुमार एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना दीपनगर के कोसुक गांव में घटी है। जहां अपने परिवार के साथ स्नान करने गए एक किशोर की मौत पंचाने नदी में डूबने से हो गया। मृतक दिनेश पासवान का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है।

यह भी पढ़े : ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...