Araria में ठनका गिरने से मां बेटी समेत तीन की मौत, तीन झुलसे, आधा दर्जन….

अररिया: बड़ी खबर अररिया से है जहां ठनका गिरने से मां बेटी समेत तीन व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन बकरी की भी मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग झुलस गए। घटना अररिया के रानीगंज के ठेकपुरा गांव के बहियार नहर के पास की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

बताया जाता है कि घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई वहीं तीन व्यक्ति झुलस गये। सभी झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मां सुशीला देवी, बेटी खुशबू कुमारी और गांव के ही विजेंद्र राय के रूप में की गई वहीं घायल पूनम कुमारी, मंजुला देवी और ओम कुमार राय हैं।

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब ढाई के आसपास बहियार में कुछ लोग घास काट रहे थे तभी तेज बिजली के साथ ठनका गिर गया जिसकी चपेट में आने से मां बेटी समेत तीन की मौत हो गई। मामले में रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पटना में Vigilance की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Araria Araria Araria

Araria

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...