अपनी यात्रा की शुरुआत आज से कर रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा आज से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इस पर उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो कहा कि हां आज से हम यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं और बिहार यात्रा हमने नाम दिया है। पटना से हम अरवल के कुर्था जाएंगे जहां जगदेव बाबू का स्मारक है वहां सर झुकाएंगे उनको नमन करेंगे। वहीं से यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में होगी। यह चरण वध यात्रा होगी। फर्स्ट पेज में हमने कार्यक्रम बनाया है। अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जिला का है। फिर दशहरा के बाद करेंगे। दो से ढाई महीना में पूरे बिहार की यात्रा पूरी होगी।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पहले भी हमने यात्रा की है। जब-जब यात्रा की है अधिकांश बार चंपारण से यात्रा की शुरुआत की है। लेकिन इस बार जान बूझकर हमने अरवल के कुर्था से शुरुआत कर रहे हैं। यही मगध और शाहाबाद का इलाका है जहां एनडीए के लिए अनुकूल परिणाम लोकसभा के चुनाव हमें नहीं मिला था। क्या कुछ कमी रह गई थी उसके आधार पर हम वहां के लोगों से विमर्श करेंगे। आम जनता से भी मिलेंगे और जो कमी रह गई है उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। बिहार के जिलों से जो फीडबैक आएगा उसे विधानसभा में अमल किया जाएगा। स्वाभाविक रूप से विपक्ष के लोगों को देखना चाहिए। उनको भी मालूम है कि 2020 में कुछ अलग तरीके के फैक्टर थे। विपक्ष के नेता कितने भी यात्रा कर लें उसे उन्हें लाभ नहीं मिलने वाला है। वह धीरे-धीरे सिमट रहे हैं। 2010 में जो स्थिति तेजस्वी यादव की थी उससे भी खराब स्थिति इस बार विधानसभा में होगा।

यह भी देखें :

मुकेश सहनी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की बात जो करते हैं वह विकास के विरोधी लोग हैं। हमने सुना है जदयू के अंदर से बात उठी है यह बहुत ही आपत्तिजनक है। सीएम नीतीश कुमार का योगदान पूरे बिहार के लिए इतना जबरदस्त योगदान है। उनकी सेवा आगे भी जरूरत है। नीतीश कुमार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अभी भी कोई नौजवान इतनी मेहनत नहीं करेगा उससे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हमेशा किसी जिला में जाकर समीक्षा करना और काम करना, उनकी जरूरत है। उनकी सेवा बिहार को बहुत आगे ले जाएगा। कोई व्यक्ति अगर उम्र का हवाला दे करके तंज कस रहा है यह बहुत ही गलत बात है। उम्र एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। नीतीश कुमार पर उम्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वह 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं। उनका राजनीतिक में लंबा अनुभव है। अगर नीतीश को और मौका मिलेगा तो बिहार में विकास होगा।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट पर भड़क गए उपेंद्र कुशवाहा

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...