Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chaibasa: चक्रधरपुर में संथाल समुदाय ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सोहराय पर्व

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संथाल समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक महापर्व सोहराय बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने अपने पशुधन विशेषकर बैल की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।Chaibasa: सांसद जोबा माझी ने की पशुधन की पूजा चक्रधरपुर में पर्व के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने भी पारंपरिक संथाली पोशाक में सम्मिलित होकर समाज की महिलाओं के साथ पशुधन की पूजा की। उन्होंने पारंपरिक विधि से गाय-बैलों की आरती उतारी और उनके स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना...

तेजस्वी की झूठी बयानबाजी से जनता नहीं होगी भ्रमित, नीतीश कुमार पर ही भरोसा – JDU

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता के बीच झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेजस्वी के उस भ्रामक बयान का भी खंडन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गई 10 हजार की राशि कर्ज है और उसे महिलाओं को वापस लौटाना होगा। तेजस्वी के बयान को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य...

जनसंपर्क के दौरान JDU उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी का विरोध

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है। चंदेश्वर चंद्रवंशी का आज यानी 22 अक्टूबर को रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने उनके सांसद रहते विकास का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में इनको...

TMC MP Haji Nurul passes away : संदेशखाली विवाद के माहौल में भी जीते थे

कोलकाता : TMC MP Haji Nurul passes away –  TMC  के सांसद हाजी नुरूल नहीं रहे, संदेशखाली विवाद के माहौल में भी जीते थे। लगातार सियासी उथल-पुथल का सामना कर रही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बुधवार को एक और सदमा लगा।

TMC के बशीरहाट से सांसद हाजी शेख नुरूल इस्लाम का बुधवार दोपहर 1.15 बजे निधन हो गया। दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के बयरा गांव में अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे। TMC सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाजी शेख नुरूल इस्लाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

TMC MP Haji Nurul passes away : लोकसभा चुनाव के दौरान ही बीमारी के चपेट में आए हाजी नुरूल

TMC की ओर से 2024 में बशीरहाट लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही हाजी शेख नुरूल इस्लाम की तबीयत में गिरावट देखने को मिली थी। चुनावी समर के दौरान भी उन्हें कई बार उपचार के लिए अचानक अस्पताल जाना पड़ा था।

उनकी बीमारी और लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर TMC नेतृत्व भी लगातार परेशान था। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह पूरे समय प्रचार में शामिल नहीं रह पाए थे। वह बीते 6 माह से लीवर कैंसर के गहरे चपेटे में थे।

TMC MP Haji Nurul passes away :

यही कारण था कि वह चुनाव संपन्न होने के बाद बीते पहले दिल्ली के एक निजी अस्पताल में और फिर मुंबई में उपचार के लिए गए। फिर कोलकाता लौटने पर यहां एक निजी अस्पताल से ही उनकी चिकित्सकीय देखरेख जारी थी।

हाजी शेख नुरूल इस्लाम पहली बार वर्ष 2009 में TMC की टिकट पर बशीरहाट से लोकसभा में पहुंचे थे। फिर 2014 में TMC ने उन्हें जंगीपुर लोकसभा सीट से उतारा लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद वर्ष 2016 में TMC ने बशीरहाट क्षेत्र के हाड़ोआ विधानसभा सीट से उन्हें मौका दिया और वह लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए।

हाजी नुरूल इ्स्लाम की फाइल फोटो
TMC MP Haji Nurul passes away

TMC के लिए काफी अहम अल्पसंख्यक नेता थे हाजी शेख नुरूल इस्लाम

दिवंगत हाजी शेख नुरूल इस्लाम TMC के लिए बंगाल की सियासत में एक अहम भूमिका में थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वह अनकहे भरोसेमंद नेता थे। इसी साल लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सुर्खियों में छाए रहे संदेशखाली मामले में TMC के लिए इनकी भूमिका काफी अहम रूप में सामने आई।

उस समय राशन घोटाला मामले में पूर्व खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ईडी की गिरफ्त में आ चुके थे। उन्हीं से पूछताछ के बाद ईडी ने शाहजहां शेख पर हाथ डालने पहुंची तो पूरा बवाल मचा था। तब शाहजहां शेख के लोगों ने ईडी की टीम पर हमला बोलकर पिटाई कर दी थी।

TMC MP Haji Nurul passes away :

उसके बाद काफी समय तक शाहजहां लापता रहे और बाद में शाहजहां के खिलाफ वहां की महिलाओं ने मोर्चा खोला तो भाजपा को सियासी हथियार मिला। तब TMC नेतृत्व को बशीरहाट लोकसभा सीट अपने हाथ से निकलती दिखी तो ममता बनर्जी ने पुराने विश्वस्त हाजी शेख नुरूल इस्लाम पर भरोसा जताया और उन्हें मैदान में उतारा।

TMC MP Haji Nurul passes away :

हाजी शेख नुरूल इस्लाम ने बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा की रेखा पात्र को बड़े अंतर से हराने में सफल रहे थे, भले ही संदेशखाली इलाके में TMC को नाममात्र के ही वोट मिले।

हाजी शेख नुरूल इस्लाम के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा – अपने सहकर्मी और हमारे बशीरहाट के सांसद को खोकर हम सभी शोकाकुल हैं। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी दिवंगत सांसद के परिवारजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढ़स बंधाया।

https://youtube.com/22scope

Related Posts

प्रेमिका निकली सौतेली मां, सच जानकर किशोर ने की आत्महत्या की...

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका...

ममता बनर्जी ने कहा – बांग्लादेशी आतंकियों की घुसपैठ केंद्र की...

डिजिटल डेस्क :  ममता बनर्जी ने कहा - बांग्लादेशी आतंकियों की घुसपैठ केंद्र की नापाक योजना। पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो...

Breaking : कोलकाता में लॉटरी कारोबारी के ठिकानों पर ED का...

डिजीटल डेस्क : Breaking - कोलकाता में लॉटरी कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा । पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता और आसपास में...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel