रांची में पांच दिवसीय पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची. जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के अंतर्गत 40 कोर्ट बिल्डिंग व्यवहार न्यायालय, रांची के सभागार में नव चयनित पारा लीगल वॉलिन्टियर का पांच दिवसीय ऑरिएंटेशन एवं इंडक्सन ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया। इसमें 164 ट्रेनी पीएलवी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रांची सैयद सलीम फातमी, अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ll, अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय रांची, राजेश कुमार सिंह, द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उदघाटन सत्र में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची कमलेश बेहरा, निबंधक व्यवहार न्यायालय रांची प्रशांत वर्मा, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में कमलेश बेहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन सत्र में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, सैयद सलीम फातमी ने पीएलवी को उनके कर्तव्य एवं उनके कार्य क्षेत्र के बारे में बताया और कहा कि पीएलवी अगले पांच दिनों तक पूरी मेहनत और लगन के साथ ट्रेनिंग ले, ताकि वे क्षेत्र में जाकर प्रभावी ढंग से कार्य कर सके और पीड़ितों को उचित विधिक सहायता प्रदान कर सकें।

अपर न्यायायुक्त अमित शेखर ने पीएलवी को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आज के समय में पीएलवी विधिक सेवा संस्थान की रीढ बन चुके हैं ,इस पांच दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बहुत कुछ बताया जाएगा जिसको अच्छी तरह से समझ कर गांव में समाज में लोगों को जागरूक करना है,और लाभ पहुंचना है।

अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ll, अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, राजेश कुमार सिंह ने पीएलवी को बताया कि उनका कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे समाज के दबे-कुचले, पीड़ित एवं असहाय वर्ग के लोगों के साथ काम करना हैं। इसीलिए उन्हें संवेदनशील होने की भी जरूरत है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव, कमलेश बेहरा ने पीएलवी को विस्तार से उनके कार्यक्षेत्र के बारे में बताया और वर्तमान में झालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा नालसा द्वारा आनेवाली आगामी योजनाओं को भी विस्तार से बताया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अगले पांच दिनों तक पीएलवी को उनके कर्त्तव्यों, कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...