बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, 10 बंदी हुए रिहा

रांची. झालसा, रांची के निर्देश के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कमलेश बेहरा, डालसा सचिव, रांची ने की। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में संसीमित 10 बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। 8 वादों का निस्पादन करते हुए 10 बंदियों को दोष स्वीकार के उपरांत जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा से मुक्त किया गया।

इस अवसर पर कमलेश बेहरा, डालसा सचिव, मनोज कुमार इंदरवार, न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम श्रेणी, रांची, विजय कुमार यादव, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, रांची, कविता खती एवं स्वीकृति विनया एलएडीसी अधिवक्ता-सह-जेल भिजिटर अधिवक्ता, कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी, बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची, एवं न्यायालयकर्मी, तथा बंदीगण उपस्थित थे।

जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत एलएडीसी अधिवक्ता, रांची द्वारा नालसा एवं डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं उनके द्वारा प्रतिक्रियां भी ली गई। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...