नवजात का शव कब्र से निकालकर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा

चान्हो: चान्हो थाने की पुलिस ने बुधवार को एक दिन के नवजात का शव कब्र से निकालकर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेज दिया है। एफएसएल की टीम जन्म के कुछ देर बाद ही मरी नवजात के माता-पिता का पता लगाने और बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग की पहचान करने के लिए जांच करेगी।

उसी दिन नाबालिग के एक परिजन ने चान्हो थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिछले एक साल से नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी मूल रूप से लोहरदगा का रहने वाला है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। परिजनों की शिकायत पर नवजात के शव को कब्र से निकालकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। आरोप : युवक एक साल से नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था।

नाबालिग के परिजनों ने चान्हो पुलिस को बताया कि धनु महली पिछले एक साल से नाबालिग के साथ ये कृत्य कर रहा था। तीन महीने बाद जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो मामला और बिगड़ गया।

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...