Tejashwi ने लिखा ‘राम नाम सत्य है’ तो जदयू भाजपा पलटवार करते हुए कहा…

Tejashwi

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य में घट रही आपराधिक घटनाओं पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया एक्स पर आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा पोस्ट कर राज्य सरकार पर आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल बताते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर 142 आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा पोस्ट किया है।

अपने पोस्ट में तेजस्वी ने लिखा है कि ‘राम नाम सत्य, सुशासन का तथ्य, अपराधियों को अर्घ्य। आपके ध्यानार्थ प्रस्तुत है बिहार में घटित विगत दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं। अब यह मत कहना कि बिहार में जंगलराज है नहीं तो क़यामत आ जाएगी।’ इसके साथ ही तेजस्वी ने 142 आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है।

तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद अब बिहार में एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ इंडिया गठबंधन में सहयोगी दल कांग्रेस ने भी राज्य सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं तो दूसरी तरफ जदयू ने तेजस्वी पर बिहार में खौफ पैदा करने का आरोप लगाया है। वहीं जदयू ने तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बाढ़ में डूबे रहने के बावजूद उनके विदेश यात्रा पर तंज कसा है।

1 369 22Scope News

कांग्रेस ने कहा शांति व्यवस्था का नामोनिशान नहीं

बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं का पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक्स पर पोस्ट को लेकर अब कांग्रेस ने भी उनका साथ दिया है और कहा कि बिहार में कानून एवं विधि व्यवस्था चीख चीख कर बिहार की स्थिति के बारे में कह रही है। यह सुशासन नहीं है, यहां अपराध और अपराधियों का तांडव हर तरफ है। हर तरफ गुंडागर्दी मची हुई है। बिहार में कहीं भी शांति व्यवस्था नहीं है और न ही उसका नामोनिशान है। बिहार की आम जनता सड़क पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इसे हमें क्या सुशासन कहेंगे?

विदेश जा कर बिहार में पैदा कर रहे हैं खौफ

तेजस्वी के एक्स पर पोस्ट को आड़े हाथों लेते हुए जदयू ने तेजस्वी पर बिहार में खौफ पैदा करने का आरोप लगाया है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जो आंकड़े जारी कर रहें वह यूं ही हवा में जारी न करें। उन्हें अपराध के आंकड़ों के साथ उसका एफआईआर नंबर, घटना की तारीख और संबंधित थाना का भी जिक्र करना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां हर अपराध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होती है। तेजस्वी यादव खुद विदेश चले गए हैं और वहां से वे बिहार के लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं।

तेजस्वी की उम्र कम है

नीरज कुमार यहीं नहीं रुके, उन्होंने तेजस्वी के समझ पर भी सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि तेजस्वी यादव की अभी उम्र कम है। उन्हें बिहार के लोगों के मन की समझ नहीं है। बिहार की तो छोड़ दीजिए, उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भी समझ नहीं है। उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोग बाढ़ की समस्या से त्रस्त हैं और वे खुद विदेश में घूम रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं, कैंप लगा कर लोगों को राहत दे रहे हैं। तेजस्वी विदेश जा कर बिहार के लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं।

तेजस्वी लोगों कर रहे हैं गुमराह

तेजस्वी के एक्स पर पोस्ट पर भाजपा ने भी पलटवार किया है और तेजस्वी की पार्टी को परिवार की पार्टी बताया। भाजपा के विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलते हैं वह खुद ही समझ सकते हैं। सुशासन का राम नाम सत्य क्यों होगा, राजद का ही बिहार के लोगों ने सत्यानाश कर दिया है। पिछड़ती पिछड़ों की बात करने वाली राजद आज एक परिवार की पार्टी हो गई है। राम नाम सत्य कह कर तेजस्वी लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं। राजद के शासनकाल में जो जातीय उन्माद और नरसंहार होते थे, तेजस्वी यादव उसकी भी सूची जारी करें। बिहार के लोग सुशासन की सरकार के बेहतर काम को देख रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Opposition सस्ती राजनीति का आदी हो गया है- दिलीप जायसवाल

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img