Commercial Advertisment

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपी नामजद

झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य पेश किए गए हैं।


JPSC Exam Scam रांची: JPSC की 14वीं सिविल सेवा Exam में गड़बड़ी और अवैध लेनदेन के मामले में जांच तेज हो गयी है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने इस मामले में विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर एक करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोपी बुद्धेश्वर भगत समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। जांच एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक खातों में हुए वित्तीय लेनदेन की रिपोर्ट भी अदालत को सौंपी है। इस मामले में अब तक कुल 34 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

JPSC Exam Scam: बुद्धेश्वर भगत के लैपटॉप से मिली 24 अभ्यर्थियों की सूची

CID की जांच में बुद्धेश्वर भगत की भूमिका को अहम बताया गया है। आरोप है कि वह परीक्षा घोटाले के मुख्य सरगना से सीधे जुड़ा हुआ था और परीक्षा व्यवस्था के तकनीकी तंत्र की जानकारी रखता था। उस पर 11 अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर एक करोड़ रुपये लेने का आरोप है।

जांच एजेंसी के अनुसार, बुद्धेश्वर भगत के लैपटॉप से रिजल्ट जारी होने से पहले 24 अभ्यर्थियों की सूची मिली थी। इनमें से 11 अभ्यर्थी 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे।

आरोप है कि अभ्यर्थियों से पैसे लेने, बकाया राशि की वसूली करने और उनके मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ नकद रकम सिंडिकेट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी बुद्धेश्वर भगत के पास थी।

Exam Scam:धर्मेंद्र कुमार से लेकर ब्रज कुमार राम तक, आरोपियों की भूमिका

CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट में आरोपियों की भूमिका से जुड़े डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य अदालत में पेश किए हैं। जांच में सामने आये आरोपों के अनुसार:

– धर्मेंद्र कुमार: उस पर अयोग्य अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल कराने के लिए सौदेबाजी करने का आरोप है। वह आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के सीधे संपर्क में था। दोनों के बीच 73 बार बातचीत होने के रिकॉर्ड मिले हैं। टीडीपीएल और बीसीएस को इंपैनल कराने में भी उसकी भूमिका बतायी गयी है।

– अरुण कुमार: आरोप है कि वह अभ्यर्थियों को परीक्षा में निश्चित सफलता की गारंटी देता था और इसके बदले बड़ी रकम तय कर अग्रिम भुगतान वसूलता था। उसने सिंडिकेट के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने और नए अभ्यर्थियों को जोड़ने में मदद की।

– उमाकांत उरांव: वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा की मेरिट सूची में सफल घोषित हुआ था। आरोप है कि उसने दूसरे अभ्यर्थियों को परीक्षा माफिया के सिंडिकेट से जोड़ने और उनसे पैसे जुटाकर बिचौलियों तक पहुंचाने का काम किया।

– रमेश कुमार: उस पर परीक्षा माफिया और अभ्यर्थियों के बीच तालमेल बैठाने, ओएमआर शीट में हेरफेर कराने और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिलाने का आरोप है। परीक्षा में सफलता दिलाने के बदले कई अभ्यर्थियों से नकद रकम वसूलने की बात भी जांच में सामने आयी है।

– उमेश कुमार: आरोप है कि वह सिंडिकेट के लिए पैसों के लेनदेन और गोपनीय दस्तावेजों के प्रबंधन का काम संभालता था। उस पर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिटाने और अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज छिपाने का प्रयास करने का आरोप है।

– ब्रज कुमार राम: वह जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्य का निजी सहायक (PA) था। आरोप है कि उसने पूर्व सदस्य के नाम पर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का आश्वासन देकर उनसे नकद रकम की वसूली की।

Exam Scam:एल ख्यांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पहले दाखिल हो चुका है आरोपपत्र

JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद CID इसकी जांच कर रही है। आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

अब दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद जांच में सामने आये नए तथ्यों और आरोपियों की भूमिका भी अदालत के समक्ष रखी गयी है। मामले में अब तक 34 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जांच एजेंसी ने आरोपियों के बीच बातचीत, बैंक खातों में हुए लेनदेन और डिजिटल उपकरणों से मिले साक्ष्यों को अपनी जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। अब इस मामले में अदालत की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

 

 

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: कैमूर में युवा शक्ति को लेकर...

Kaimur Viksit Bharat Yuva Samvad: भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैमूर के तत्वावधान में 2 नवंबर 2026 को मोहनिया स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित...

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...