Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

Breaking 

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्ना हुई। बैठक के दौरान कुल 49 प्रस्तावाओं पर मुहर लगी।

Breaking : इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • बीआइटी सिंदरी में इन्नोवेशन सेंटर स्थापना की स्वीकृति।
  • प्रोफेशनल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए शुल्क नियामक आयोग का गठन की स्वीकृति।
  • कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के अंतर्गत जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के आधार पर संरचना के विकास के लिए 31 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत।
  • रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सिल्ली में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए 59 करोड़ 69 लख रुपए की स्वीकृति।
  • मेदिनी नगर दुमका में दो स्थाई जिला न्यायाधीश करने की मंजूरी मिली।
  • पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया गया।
  • राजकीय पॉलिटेक्निक खरसावां में नए भवन की स्थापना के लिए 38 करोड़ 55 लख रुपए की मंजूरी।
  • रांची में रविंद्र भवन के लिए 290 करोड़ के पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति।
  • फूलो झानू चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में नर्सिंग कॉलेज के पद सृजन की मंजूरी मिली।
  • डिजिटल पंचायत योजना में संशोधन किया गया पंचायती राज विभाग अंतर्गत।
  • प्रति ग्राम पंचायत 7550 पहले था उसके साथ जीएसटी राशि को जोड़ा गया है।
  • हरा राशन कार्ड की सीमा को 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की मिली अनुमति।
  • युवा आयोग नियमावली को मिली मंजूरी।
  • जिला में अंकेक्षक की नियुक्ति कांट्रेक्ट में करने की भी स्वीकृति।
  • वाहनों को स्क्रैप कराया तो नये रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 फीसदी तक छूट
  • रिनपास रांची में 10 अरब की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को मिली स्वीकृति।
  • खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली 2024 की स्वीकृति मिली।
  • लाइसेंसधारी की मृत्यु होने पर उनके आश्रित द्वारा 1 वर्ष के अंदर अगर आवेदन करते हैं तो उनके परिवार को लाइसेंस मिलेगा।
  • विधानसभा सदस्यों को गृह निर्माण के 60 लाख तक का अग्रिम देने के लिए नियम प्रक्रिया तय किया गया।
  • जगन्नाथ महतो मेडिकल कॉलेज बोकारो के नाम से अब मेडिकल कॉलेज होगा।
  • कृषि विभाग के अंतर्गत ग्राम स्तर पर कार्यरत कृषक मित्रों को आकस्मिक राशि में वृद्धि वर्तमान में इन्हें ₹1000 मिल रहा है जिसे बढ़ाकर 2000 पर प्रतिमाह किया गया। इसका लाभ सीधे 16532 कृषक मित्रों को मिलेगा।
  • राजकोषीय अध्ययन संस्थान को वित्त विभाग के अधीन होगा।
  • खान एवं खनिज अधिनियम 1947 झारखंड जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट नियमावली 2024 का गठन को मिली मंजूरी।
  • राजमहल और मनीचक बंगाल में गंगा नदी पर भविष्य में प्रस्तावित का लिंग ब्रिज के लिए पहुंच पत्र भजन इत्यादि के लिए अनुमानित लागत का 50% राज्य सरकार करेगी वहन।
  • रांची में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण के लिए 10 अरब 74 करोड़ 68 लख रुपए की स्वीकृति।
  • राजकीय पॉलिटेक्निक जयनगर कोडरमा के लिए नए भवन के निर्माण के लिए 39 करोड़ 5 लख रुपए योजना की स्वीकृति मिली।
  • रसोईया सहायिका को ₹1000 प्रतिमाह पूरे 12 महीना किया गया, पहले 10 महीना मिलता था।
  • झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा में संशोधन, लाभुक की संख्या 20 लाख से बढ़कर 25 लाख किया गया।
  • मोटरयान स्क्रेपिंग सुविधा 2024 की स्वीकृति मिली। 15 साल से अधिक अवधि वाले सरकारी वाहन का संचालन बंद किया जाएगा उन्हें कबाड़ घोषित किया जाएगा।
  • तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी चतरा झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया।
  • स्टेट ऑफ आर्ट घोषित करने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक साहिबगंज में नए भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति मिली।

 

 

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img