Advertisment

Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची. खबर राजधानी रांची से है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

आज हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की जगह ढाई हजार रुपये देने की स्वीकृति दी गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज्ञानोदय योजना अंतर्गत 50 करोड़ की लागत से प्रारंभिक विद्यालय में समेकित विज्ञान एवं गणित प्रयोगशाला की अधिस्तापन की स्वीकृति दी गयी। पथ प्रमंडल गढ़वा अंतर्गत बिलासपुर पथ से बीरबल चौक तक निर्माण के लिए 109 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

साथ ही, झारखंड कैबिनेट बैठक में पारा शिक्षक कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षककर्मी को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा की स्वीकृति दी गयी। रांची विश्वविद्यालय के मुख्यालय एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय में कक्षा आधारित शिक्षकों की सेवा आवश्यकता आधारित शिक्षकों के रूप में करने के संबंध में स्वीकृति दी गयी। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका अंतर्गत गोडाजिले में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 39 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

झारखंड कैबिनेट बैठक में दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत होगी, इसकी स्वीकृति दी गयी। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के संशोधन की स्वीकृति दी गयी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहराघोड़ा में महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। राजकीय पॉलिटेक्निक चाकुलिया निर्माण 134 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

असम में कई राज्य के मूलवासी रहते हैं, जिनकी संख्या 70 लाख के करीब है। इन्हें एसटी का दर्जा प्राप्त नहीं है। इनके लाभ के लिए कई प्रस्ताव लाए गए हैं, जिनके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो वहां के लोगों का जायजा लेगी, कैबिनेट से इसकी भी स्वीकृति दी गयी।

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...