पुल निर्माण की अनोखी कहानी, 20 साल बाद भी नहीं शुरू हुआ परिचालन, ग्रामीण नदी से ही करते हैं आना जाना

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में पुल निर्माण की एक अनोखी कहानी है। करीब 20 साल बीत जाने के बाद भी आज तक उसपर परिचालन शुरू नहीं कराया जा सका है। नालंदा के ननौर गांव में 20 साल पुराना यह पुल है। ग्रामीणों को नोनिया नदी पार कर आना जाना करना पड़ता है। अस्थावां विधानसभा के बिंद प्रखंड के ननौर गांव में सन 2000 में तत्कालीन विधायक सतीश कुमार के द्वारा लाखों रुपए की लागत से नोनिया नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य कराया गया था। पुल निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद आज तक इसमें अप्रोच पथ को नहीं जोड़ा गया है। जिसके कारण पिछले 20 सालों से यह पुल को चालू नहीं किया गया है।

सरकार और ग्रामीण कार्य विभाग की उदासीनता के कारण आज दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीणों को बरसात के वक्त बरबीघा जाने के लिए नोनिया नदी को तैरकर पार कर जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अन्य पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई लेकिन सभी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर इस पुल को अप्रोच पथ से जोड़ दिया जाता है तो इस ननौरा गांव से बरबीघा की दूरी महज छह किलोमीटर हो जाएगी। फिलहाल बरबीघा जाने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों को 40 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : नदी की तेज धार में बह गई किशोरी, दूसरे दिन मिला शव

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...