आरपीएफ आरक्षी पर स्कूटी सवार युवकों ने किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

रांची: रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी धनंजय कुमार सिंह ने चुटिया थाना में सुखदेवनगर निवासी नकुल कुमार और एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 25 सितंबर को शाम 7.10 बजे रेलवे स्टेशन रांची में हुई, जब आरक्षी गश्ती पर थे।

आरक्षी ने देखा कि एक स्कूटी पर सवार दो युवक वीआईपी लेन से तेजी से स्टेशन से बाहर निकल रहे थे, जबकि उस रास्ते पर सामान्य यातायात को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जब आरक्षी ने उन्हें रुकने के लिए कहा, तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। आरक्षी ने जब गाली-गलौज करने से मना किया, तो हेलमेट पहने युवक ने उनके ऊपर वार किया, जिससे उनकी बाईं आंख पर चोट लगी और खून बहने लगा। इस दौरान उनका मोबाइल भी टूट गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर चुटिया थाना को सौंप दिया। इस घटना से रेलवे सुरक्षा बल की गश्ती कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...