छत्तीसगढ़ में मिला SBI का फर्जी ब्रांच, अधिकारी भी हो गए हैरान फिर…

सक्ती: साइबर फ्रॉड के तो बहुत किस्से सुनने को मिलते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। फ्रॉड करने वाले लोगों का शिकार सैकड़ों लोग हो चुके हैं। मामला सामने आने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गया। दरअसल कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) का फर्जी ब्रांच ही खोल दिया। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों को नौकरी भी दे दी। बताया जा रहा है कि सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में लोगों ने स्टेट बैंक का फर्जी ब्रांच खोल दिया। कुछ लोगों ने फर्जी ब्रांच की सूचना मालखरौदा थाना की पुलिस को दी।

इंटरव्यू के जरिये किया था कर्मियों की नियुक्ति

पुलिस की टीम ने जब SBI के मेन ब्रांच में जानकारी ली। फिर पुलिस की टीम एसबीआई के अधिकारियों के साथ जाँच करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही फर्जी बैंक का मैनेजर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने ब्रांच में काम कर रहे अन्य कर्मियों से बातचीत की तो उनलोगों ने बताया कि उन्हें इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया गया है साथ ही उनका ट्रेनिंग भी कराया गया था।

पुलिस और SBI के अधिकारी भी हैरान

मामले का खुलासा होने पर पुलिस टीम और SBI के अधिकारी भी हैरान रह गए। SBI के अधिकारियों ने बताया कि नया ब्रांच खुलने की जानकारी मेन ब्रांच को होती है। कर्मियों की भर्ती भी बैंक के तरफ से होती है। वहीं पुलिस फरार ब्रांच मैनेजर की तलाश में जुट गई है साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि बैंक के नाम पर कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई।

उमड़ने लगी लोगों की भीड़

फर्जी SBI ब्रांच खुलने की सूचना आसपास में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई।इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। साथ ही वे लोग भी पहुंचने लगे जिन्होंने बैंक में पैसे जमा किये थे। फ़िलहाल पुलिस ने बैंक में रखा सारा सामान जब्त कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जब्त कंप्यूटर से कुछ जानकारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-   Rivers में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दरभंगा में प्रशासन अलर्ट पर, लोगों से…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Saffrn

Trending News

Online Medicine Sale Protest: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज...

 ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। रांची में प्रदर्शन और मार्च...

Stray Dog Rules: सुप्रीम कोर्ट सख्त, खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा...

सुप्रीम कोर्ट ने रेबीज संक्रमित और खतरनाक आवारा कुत्तों को यूथेनेशिया की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि लोगों को भयमुक्त जीवन जीने का...

JSSC Teacher Recruitment Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, बची सीटों पर रिजल्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती मामले में राज्य सरकार और JSSC को नियमावली के अनुसार बची सीटों पर रिजल्ट जारी करने...

JAC Supplementary Exam 2026: जुलाई तक होगी मैट्रिक-इंटर संपूरक परीक्षा, जल्द...

झारखंड में जैक की मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा जुलाई 2026 तक आयोजित हो सकती है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया इसी माह शुरू...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आंधी-बारिश का खतरा, कई जिलों में...

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 20 से 25 मई तक कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी, कुछ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img