Flood से जनजीवन हो त्रस्त, कई सड़कें हुई जलमग्न

पश्चिम चंपारण: बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पश्चिम चंपारण में बाढ़ का पानी अब सड़क समेत लोगों के घरों में घुसने लगा है। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है। वहीं अशोक स्तंभ परिसर में भी बाढ़ का पानी भर गया है। लौरिया बाजार में कई जगहों पर पानी भर गया है। फ़िलहाल पुलिस लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग पर निगरानी कर रही है, जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में उस मार्ग को भी बंद कर दिया जायेगा।

बाढ़ के पानी की वजह से प्रखंड मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं शिकारपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर मंझरिया गांव अनुमंडल मुख्यालय से कट गया है। बाढ़ का पानी की वजह से गांव जाने वाली मुख्य सड़क भी कट कर बह गई है, जिससे गांव के लोग गांव में ही फंस कर रह गए हैं। वहीं बाढ़ के कारण स्कूल में भी पानी घुस गया। स्कूलों को फ़िलहाल बंद कर दिया गया है। गांवों में न कोई सवारी जा सकती है और न ही कोई गांव से आ सकता है। अगर गांव में कोई बीमार हो जाएगा तो वह अनुमंडल अस्पताल भी नहीं पहुंच सकता है।

वही पंडई नदी के उफान पर आने से नरकटियागंज प्रखंड के हरदीटेड़ा पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में दहाड़वा टोला और खेखरिया टोला में बाढ़ का पानी घुस जाने से पूरा गांव जलमग्न हो गया है और गांव टापू में तबदील हो गया है। मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी तीन से चार फीट बहने से लोगों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। लोग जान जोखिम में डाल कर जीवन रक्षक सामग्रियों की व्यवस्था कर रहे हैंl घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण ग्रामीण अपना आशियाना छोड़ अपने समानों और पशुओं के रेलवे ट्रैक पर रहने को विवश हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Sanatan से हुए प्रभावित, विदेशी भी पिंडदान के लिए पहुंचे गया

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Flood Flood Flood Flood Flood

Flood

Dumka Road Accident:दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, Pickup और Auto की...

 दुमका में बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर पिकअप और ऑटो की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए...

Divya Kumar Sonu:दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में उमड़ा...

गिरिडीह में दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्धक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।Divya Kumar Sonu गिरिडीह...

Jharkhand Government School:झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मडुआ...

 झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में मडुआ यानी रागी का हलुआ शामिल करने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य...