Sanatan से हुए प्रभावित, विदेशी भी पिंडदान के लिए पहुंचे गया

गया: बिहार के गयाजी में पितृपक्ष का मेला चल रहा है। पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों समेत विदेश से भी लोग पिंडदान के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में विदेशी सैलानियों का एक जत्था शनिवार की शाम गयाजी पहुंचा। इस जत्था में रूस, यूक्रेन, अफ्रीका समेत कई देश के लोग शामिल हैं। यह जत्था वाराणसी होते हुए गया पहुंचा है। जत्था में आठ व्यक्ति शामिल हैं।

पिंडदान के पूर्व सभी लोगों ने शनिवार की शाम विष्णुपद देवघाट और सीताकुंड परिसर में रिमझिम बारिश के बीच भ्रमण किया। इन लोगों को देख बरबस ही पितृपक्ष मेला में आये पिण्डदानी रुक कर उन्हें देखने को मजबूर हो रहे थे क्योंकि जत्था में शामिल महिलाएं सारी पहनी हुई थी और खास बात था कि वे अपने माथे से आंचल को गिरने नहीं दे रही थी।

1 439 22Scope News

सभी लोग देवघर पर अपने पूर्वजों को पिंडदान करेंगे साथ ही वे भगवान बुद्ध का दर्शन भी करेंगे और फिर श्री हरि विष्णु का भी दर्शन करेंगे। इन सैलानियों के श्राद्ध से जुड़े कर्मकांड आचार्य लोकनाथ गौड़ करवाएंगे जबकि इनके पंडा गजाधर लाल धेडी होंगे। आचार्य लोकनाथ गौड़ ने बताया कि सभी विदेशी गया जी पहुंच चुके हैं। उनके पूर्वजों के पिंडदान की तैयारी की जा रही है।

सोमवार को देवघाट, विष्णुपद, अक्षयवट और सीताकुंड पिंडवेदी पर पिंडदान कराया जाएगा। उनसे जब यह पूछा गया कि ये सभी ईसाई हैं फिर क्यों सनातन धर्म के अनुसार पिंडदान करने को आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्म से प्रभावित हैं और उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान करने की दिली इच्छा जाहिर की थी जिसे वे पूरा करने आए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    गया में Mayor और अधिकारियों ने सड़कों पर लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sanatan Sanatan Sanatan

Sanatan

Dumka Road Accident:दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, Pickup और Auto की...

 दुमका में बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर पिकअप और ऑटो की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए...

Divya Kumar Sonu:दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में उमड़ा...

गिरिडीह में दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्धक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।Divya Kumar Sonu गिरिडीह...

Jharkhand Government School:झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मडुआ...

 झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में मडुआ यानी रागी का हलुआ शामिल करने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य...