Ranchi : 30 सितंबर को रांची आएंगे गुलाम मीर और भूपेश बघेल, चुनाव को लेकर होगी चर्चा-केशव महतो कमलेश

Ranchi : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विगत 26 अगस्त से संवाद कार्यक्रम झारखंड के 24 जिला में चल रहा है। इस संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और साथ ही संगठन के संपूर्णता के लिए लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी।

आगामी 30 सितंबर को रांची में प्रदेश कांग्रेस के नेता उपस्थित रहेंगे, जिसमें गुलाम मीर सहित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जयंती के दिन सभी जिला मुख्यालय में जयंती समारोह मनाया जाएगा। रांची के बिजुपाड़ा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी।

Ranchi : महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत दर्ज करेगी कांग्रेस

इसके बाद 4, 5, 6, 7 अक्टूबर को कांग्रेस के सीट पर प्रचार किए जाएंगे। दूसरे चरण के तहत गठबंधन के सीटों पर अभियान शुरू की जायेगी। झारखंड में भाजपा सरकार ने सिर्फ पूंजिपतियो के लिए काम किया है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा कांग्रेस जीतने जा रही है इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत दर्ज करेंगे।

वहीं बंधु तिर्की ने कहा कि 2 अक्टूबर से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। चुनाव की रणनीति पर लोगों से परामर्श लिए जायेंगे उसके बाद इस पर विचार किया जायेगा। सभी चीजों को संकलित करते हुए सीनियर नेताओं से बात कर घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र के संबंध में मुख्यमंत्री जी से मिले। उसके बाद उनके भी घोषणा पत्र पर विचार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...