Dhanbad : चुनाव को लेकर चिराग ने कहा-अधिसूचना से पूर्व हो जाएगी सीट क्लियर, वरना अकेले लड़ेगें चुनाव…

Dhanbad : लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की जन आक्रोश रैली रविवार को धनबाद में संपन्न हुई। इस दौरान चिराग ने इंडिया गठबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई और बताया कि राज्य स्तर पर बातचीत चल रही है। एनडीए के साथ वह झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बातचीत हो जाएगी। अगर राज्य कमिटी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय करेगी तो उसपर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh से भारी तादाद में राजधानी पहुंच रहे अभ्यर्थी, JSSC CGL परीक्षा में धांधली का आरोप… 

हेमंत सोरेन के कारण झारखंड दुनिया भर में बदनाम हो गया

हेमंत सोरेन जिस आरोप में जेल गये इससे झारखंड दुनिया भर में बदनाम हो गया। आरक्षण और संविधान बदलने की झूठी कहानी बनाकर पिछले चुनाव में NDA को कमजोर करने की कोशिश INDIA गठबंधन के नेताओं के द्वारा की गई।महागठबंधन से न सिर्फ राज्य को खतरा है बल्कि देश को भी खतरा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में गरजे चिराग पासवान-महागठबंधन से सिर्फ झारखंड ही नहीं देश को भी बड़ा खतरा है… 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या कारण है कि झारखंड आज भी विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आ पाया है। यहां के युवा पलायन को मजबूर हैं। युवा बाहर जाकर पढ़ाई और रोजगार करने को मजबूर हैं। हमे ऐसा झारखंड बनाना है जहां पलायन न हो। मैं झारखंड को अपना प्रदेश मानता हूँ। मेरा जन्म हुआ तब यह अविभाजित बिहार का हिस्सा था।

Dhanbad : चिराग पासवान रामविलास पासवान नामक शेर का बेटा है

मेरे पिता की कर्मभूमि है झारखंड, विकसित झारखंड बनाना है। आज युवाओं के हाथ मे मोबाईल है हर हाथ में मोबाईल हो ऐसा सपना रामविलास पासवान का सपना था। प्रधानमंत्री गरीब कल्यान योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को आज भी निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। यह योजना उनके पिता रामविलास पासवान की देन है। पिछले तीन वर्षों में बहुत लोगों ने चिराग पासवान को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरा घर छीन लिया गया पर चिराग पासवान रामविलास पासवान नामक शेर का बेटा है।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...