Advertisment

Dhanbad में गरजे चिराग पासवान-महागठबंधन से सिर्फ झारखंड ही नहीं देश को भी बड़ा खतरा है…

Dhanbad : लोजपा (R) की जन आक्रोश रैली का आयोजन आज धनबाद कोयला नगर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में किया गया है। कार्यक्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या कारण है कि झारखंड आज भी विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आ पाया है।

यहां लोग पलायन को मजबूर हैं। युवा बाहर जाकर पढ़ाई और रोजगार करने को मजबूर है। हमे ऐसा झारखंड बनाना है जहां पलायन न हो। मैं झारखंड को अपना प्रदेश मानता हूँ। मेरा जन्म हुआ तब यह अविभाजित बिहार का हिस्सा था। झारखंड मेरे पिता की कर्मभूमि है। अब हम सबको मिलकर विकसित झारखंड बनाना है।

रूबगह 22Scope News

Dhanbad : 3 वर्षों में बहुत लोगों ने चिराग पासवान को तोड़ने का प्रयास किया

आज युवाओं के हाथ में मोबाईल है। हर हाथ में मोबाईल हो ऐसा सपना रामविलास पासवान का सपना था। प्रधानमंत्री गरीब कल्यान योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को आज भी निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। यह योजना उनके पिता रामविलास पासवान की ही देन है।

पिछले तीन वर्षों में बहुत लोगों ने चिराग पासवान को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरा घर छीन लिया गया, चिराग पासवान रामविलास पासवान नामक शेर का बेटा है। आरक्षण और संविधान बदलने की झूठी कहानी बनाकर पिछले चुनाव में NDA को कमजोर करने की कोशिश की गई।

आगे उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन से न सिर्फ राज्य को खतरा है बल्कि देश को भी है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...