सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 8 महिला समेत 15 घायल

सासाराम : बिहार के सासाराम से एक खबर है जहां चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ महिला सहित 15 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग एक बस में सवार होकर राजस्थान के जलावर जिला के कोटरा गांव से पिंडदान करने बोधगया जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से एक खड़ी ट्रक में बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस में सवार तीन लोग गोवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह और बाला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। मृतक तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर की रफ्तार ने बालक की ली जान

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...