विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- बिहार में आई है बाढ़, विपक्ष के नेता हैं गायब

पटना : बिहार में बाढ़ को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की तो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस पर कड़ा पलटवार किया। सिन्हा ने न सिर्फ रोहिणी बल्कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी सवाल खड़े किए। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर भी विजय सिन्हा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने राजद के स्मार्ट मीटर मुद्दे को भी आड़े हाथों लिया।

बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच सियासी घमासान भी तेज हो गया है। राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। इसके जवाब में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि रोहिणी और उनके भाई तेजस्वी यादव, जो बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं, इस समय कहां हैं? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले लोग जिम्मेदारी निभाने से पीछे क्यों हट रहे हैं। विजय सिन्हा ने रोहिणी और तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें जमीन पर देखना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की कमाई लूटने वालों को अब उनकी सेवा में कुछ अंश लगाना चाहिए, ताकि जनता की दुआ मिल सके।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर भी विजय सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद, उग्रवाद, अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं, वे देश के प्रधानमंत्री को हटाने की साजिश रच रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म कर दिया है और अब भ्रष्टाचार पर भी कार्रवाई तेज हो गई है, जिससे कुछ लोग अंतिम छटपटाहट में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे बुझते हुए दीपक फड़कता है, वैसे ही ये लोग भी अब बुझने वाले हैं।

यह भी देखें :

राजद के स्मार्ट मीटर मुद्दे पर किए गए ट्वीट पर भी विजय सिन्हा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब वे विपक्ष में थे और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे, तब वे इस मामले पर चुप क्यों थे? सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट मीटर अभिशाप नहीं, बल्कि वरदान है और अगर उसमें कोई खामी है तो सरकार उसे सुधारने के लिए तैयार है। उन्होंने राजद पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले लोग जिम्मेदारी निभाएं… जनता की सेवा में कुछ अंश लगाएं, लोगों की दुआ मिलेगी।

यह भी पढ़े : ‘राजद के अपराधियों व गुंडों पर नियंत्रण कर लेंगे तो बिहार में अपने आप कम हो जाएगा अपराध’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img