Bharat Tex 2026: भारत टेक्स 2026 में चमका Bihar Pavilion, निवेशकों और उद्योग जगत का बना आकर्षण का केंद्र

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। निवेशकों ने बिहार के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर में निवेश की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई।


Bharat Tex 2026 नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार का बिहार पैवेलियन लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, नीति-निर्माता, खरीदार और टेक्सटाइल उद्यमी बिहार पैवेलियन पहुंचे। यहां आगंतुकों ने राज्य के तेजी से विकसित हो रहे टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग, निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Bharat Tex 2026:तीसरे दिन पहुंचे कई राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी

भारत मंडपम, प्रगति मैदान स्थित बिहार पैवेलियन का तीसरे दिन आंध्र प्रदेश सरकार की हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री एस. साविता, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जावेद अशरफ, महाराष्ट्र रेशम निदेशालय के उप निदेशक डॉ. महेंद्र बी. धावले तथा बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यापारी आयोग के नामित सदस्य रोहित चंद्र ने भ्रमण किया।

इस दौरान हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक डॉ. विद्या नंद सिंह, एमएसएमई निदेशक अमन समीर तथा उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अतिथियों को बिहार में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी।


Key Highlights:

  • भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में उमड़ी भारी भीड़।

  • कई राज्यों के मंत्री, अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधियों ने किया भ्रमण।

  • बिहार के टेक्सटाइल, अपैरल और जीआई-टैग उत्पादों को मिली सराहना।

  • निवेशकों ने राज्य में औद्योगिक विस्तार और निवेश में दिखाई रुचि।

  • 17 जुलाई तक भारत मंडपम के हॉल-11, स्टॉल A4 पर लगा है बिहार पैवेलियन।


Bharat Tex 2026:टेक्सटाइल और जीआई-टैग उत्पादों ने खींचा ध्यान

बिहार पैवेलियन में राज्य की समृद्ध वस्त्र परंपरा, जीआई-टैग उत्पादों, हस्तशिल्प, आधुनिक औद्योगिक दृष्टिकोण तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल वैल्यू चेन से जुड़े निवेश अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। आगंतुकों ने बिहार की पारंपरिक विरासत और आधुनिक औद्योगिक विकास के प्रयासों की सराहना की।

प्रदर्शनी के दौरान कई निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और खरीदारों ने बिहार में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई। इससे राज्य को टेक्सटाइल निवेश के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान मिल रही है।

Bharat Tex 2026:17 जुलाई तक रहेगा बिहार पैवेलियन

उद्योग विभाग ने बताया कि भारत टेक्स 2026 में मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि बिहार वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। राज्य की समृद्ध परंपरा, कुशल मानव संसाधन, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां और मजबूत होता औद्योगिक वातावरण निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

उद्योग विभाग ने निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और आम आगंतुकों से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल संख्या-11 स्थित स्टॉल A4 पर बिहार पैवेलियन का भ्रमण करने और राज्य के टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र की संभावनाओं को करीब से जानने की अपील की है।


Highlights

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...