सीयूजे में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रांची. आज झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के प्रबंधन विभाग के बुक रीडिंग एंड क्रिएटिव क्लब द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच गांधी जी और शास्त्री जी के मूल्यों और विचारों को बढ़ावा देना था।

सीयूजे में प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग, एक्सटेंपोर, क्रिएटिव राइटिंग, कंटेंट राइटिंग, जस्ट ए मिनट और स्टोरी टेलिंग शामिल थे। यह कार्यक्रम विभाग के रिसर्च स्कॉलर हेमंत राज की अध्यक्षता में और प्रोफेसर डॉ. भगवान सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में जियो इनफॉर्मेटिक्स विभाग के डॉ. किरण जलेम, डॉ. विकास रंजन परिदा, और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. वीरेंद्र भारती एवं डॉ. शिखा चौरसिया ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष अनुराधा शाही, उपाध्यक्ष आदित्य सिन्हा और क्लब के अन्य सदस्यों महताब, आकृति, स्वाति, श्रुति, निशी, निकिता, और शालिनी का योगदान सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-
• कंटेंट राइटिंग:
o 1st: अनिकेत कुमार
o 2nd: संदीप कुमार टुडू
• स्टोरी टेलिंग:
o 1st: श्रीजीत चक्रवोर्थी
o 2nd: दिया दिनेश
o 3rd: प्रफुल
• पोस्टर मेकिंग:
o 1st: राजीव आनंद
o 2nd: अनन्या मोदक
o 3rd: शुभम राज
• क्रिएटिव राइटिंग:
o 1st: खुशी पाठक
o 2nd: ललिता मंडी
o 3rd: दीप सीखा मुखी
• एक्सटेंपोर एंड जस्ट ए मिनट:
o 1st: प्रफुल
o 2nd: चंद्र मोहन
o 3rd: यशवंत कुमार

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बटेश्वर सिंह ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...