जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, डीसी और एसपी समेत पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

धनबादः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वे जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती के मौके पर सिटी सेंटर और गांधी सेवा सदन में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान जिले के उपायुक्त वरुण रंजन, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, DDC, सिटी एसपी समेत कई लोगों ने उनके प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की और श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर कलाकरों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए जी पराई पराई…और रघुपति राघव राजा राम…की प्रस्तुति दी.

वहीं डीसी ने खादी ग्राम उद्योग का निरीक्षण किया. जहां खादी के वस्त्रों पर गांधी जयंती के मौके पर 20% की छूट आम लोगों को दी जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा देश आज उन्हें नमन कर रहा है. उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया स्वदेशी का स्वाभिमान लोगों में जगाया. आजाद भारत में खुली हवा में सांस लेने का श्रेय महात्मा गांधी को जाता है. वहीं आज लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. आजाद भारत में देश को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने अपना अहम योगदान दिया था.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

 

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के दीदारगंज इलाके में टोल प्लाजा के पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर...

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...