राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Jamshedpur-राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की

जयंती के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इसी क्रम में झारखंड के लौहनगरी जमशेदपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया.

जन्म दिन पर याद कियें गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

मानगो नगर निगम के गांधी मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी

और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया.

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बापू की प्रतिमा स्थल की साफ- सफाई भी किया.

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा

कि राष्ट्रपिता महात्मा हमारे रोम- रोम में राम बसते हैं.

असली रामराज्य की बात करने वाले गांधी ही थें.

उनकी रामराज्य की परिकल्पना और आज की रामराज्य की परिकल्पना में आसमान जमीन का अंतर है.

आज हमें गांधी के आदर्शों पर चलने की बेहद जरुरत है.

बगैर गांधी के हम एक स्वस्थ्य और समतामुलक समाज का निर्माण नहीं कर सकतें.

असल रामराज्य की परिकल्पना गांधी की ही थी

असल रामराज्य की परिकल्पना उन्होंने ही की थी.

देश को उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है.

कुछ राजनीतिक लोग बापू के बताए आदर्शो से भटक गए हैं,

उन्हें भी बापू के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है.

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के

“जय जवान, जय किसान” के नारे को उन्होंने देश का मूल मंत्र बताया.

उन्होंने कहा देश ऐसे महापुरुषों को कभी भूल नहीं सकता है.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री को कोयलांचल व कोल्हान ने किया नमन

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...