कुरियर वैन पर लदे 70 किलो गांजा बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कुरियर वैन पर लदे 70 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जादोपुर थाना के विशुनपुर बाईपास के समीप किया है।गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम जयराम यादव है। यह औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि जादोपुर थाना के द्वारा एक बड़ी बरामदगी की गई है।

70 किलो गांजा बरामद :

जिसमें करीब 70 किलो गांजा के साथ एक औरंगाबाद के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस गांजा की तस्करी सिफेक्स कुरियर के नाम से एक पिकअप में तहखाना बना किया जा रहा था। गिरफ्तार गांजा तस्कर जयराम से पूछताछ करने पर बताया है कि इस तस्करी में जादोपुर के अलावे अन्य जिले के कई लोग शामिल है। बरामद गांजा की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़े : SP के निर्देश पर सदर SDPO के नेतृत्व में नगर थाना में गुंडा परेड का आयोजन

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...