SP के निर्देश पर सदर SDPO के नेतृत्व में नगर थाना में गुंडा परेड का आयोजन

गोपालगंज : एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में आज रविवार को नगर थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी दशहरा पूजा को शांति पूर्व सम्पन करने को लेकर है। इस परेड के माध्यम से लोगो के संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। नगर थाना के गुंडा पंजी में शामिल लगभग दो दर्जन से अधिक शराबी, शराब तस्कर और महिलाओं के साथ छेड़खानी सहित कई कांडों में संलिप्त असमाजिक तत्वों ने गुंडा परेड किया।

इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा जिले के सभी थानों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को गुंडा परेड का आयोजन किया जाएगा। जो जिले के सभी थाने का असमाजिक और शरारती तत्व है जो साम्प्रदायिक दंगों में शामिल है। शराब तस्करी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले से जुड़े है। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर नोटिस देकर थाने में बुलाकर गुंडा परेड कराया जाएगा। ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। अगर उनलोगों कोई भी शकायत पाई जाती है तो उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहद अग्रतर कार्रवाई किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यह गुंडा परेड इस लिए कराया जा रहा है ताकि असमाजिक तत्वों में भय बना रहे। इस दौरान सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान और एसआई मंटू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कई स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...