मुख्यमंत्री ने वायुसेना के पायलट व उनके सहयोगियों को बहादुरी के लिए कहा धन्यवाद

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के द्वारा फूड पैकेट गिराए जाने के क्रम में इंजन फेल हो जाने के कारण सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटस्क्वाड्रन लीडर प्रवीण एवं उनके सभी सहयोगियों को उनकी बहादुरी के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण एवं एसडीआरएफ टीम के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया, जिनकी तत्परता एवं बहादुरी के कारण वायुसेना के पायलट एवं उनके सहयोगियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट का एयर ड्रॉपिंग कार्य किया जा रहा है। आज एयर ड्रॉपिंग कार्य के दौरान एक हेलीकॉप्टर का इंजन फेल हो जाने के कारण मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखण्ड के अन्तर्गत राजखंड दक्षिणी पंचायत के मधुबन बैसी ग्राम अवस्थित लखनदेई नदी में पायलट के द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। लैंडिंग के पश्चात् वहां उपस्थित एसडीआरएफ टीम के द्वारा पायलट स्क्वाड्रन लीडर प्रवीण एवं अन्य तीन सहयोगियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी को तुरंत जांच एवं इलाज हेतु श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट का एयर ड्रॉपिंग कार्य जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करुणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनाएं।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में गिरा एयरफोर्स का चॉपर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

यह भी देखें :

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...