मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में गिरा एयरफोर्स का चॉपर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार यानी दो अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया। यहां वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होकर पानी में गिर गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के औराई स्थित घनश्यामपुर में ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर को बिहार के सीतामढी में बाढ़ रिलीफ ऑपरेशन के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन कर्मी सवार थे। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं।

इस पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का बयान सामने आया है। पायलट की सूझबूझ से बड़ा विमान हादसा टल गया है। इंजन फेल होने के बाद पायलट ने पानी में लैंडिंग किया। सभी एयरफोर्स जवान और पायलट सुरक्षित हैं।
पानी में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हुआ। पायलट और घायल जवानों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने क्रैश होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र ने की मदद, जारी की पहली किस्त

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी और संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...