Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में सीएम नीतीश से मिला झारखंड जदयू का प्रतिनिधिमंडल, चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रांची. झारखंड जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला। इस दौरान खीरू महतो ने झारखंड के झरिया, टुंडी, मांडू, छतरपुर तथा मांडर में सफलता पूर्वक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की रिपोर्ट सौंपे।

सीएम नीतीश से मिला झारखंड जदयू का प्रतिनिधिमंडल

इस दौरान झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सघन रूप से चर्चा हुई। खीरू महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश से झारखंड में ग्यारह सीटों की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश ने खीरू महतो को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बहुत जल्द भाजपा के साथ बात करेंगे।

इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह आदि रहे

Commercial Advertisment

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...

Bihar Building Bylaws 2026: अब नक्शे के लिए नहीं लगाने होंगे...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में मकान बनाने से लेकर बड़े व्यावसायिक भवनों के निर्माण तक की प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे...