BJP के साथ झारखंड चुनाव लड़ेगी जदयू, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में की गई चर्चा

पटना: जदयू के बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक सीएम नीतीश के नेतृत्व में की गई। बैठक में कई अहम् प्रस्ताव पेश किये गए साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई और बताया गया कि झारखंड में जदयू भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू लगातार एक्शन मोड में है और झारखंड इकाई लगातार जनता से संवाद कर रही है। वहीं शीर्ष नेतृत्व भी लगातार भाजपा के संपर्क में है और झारखंड में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है।

सीएम नीतीश भी हैं सक्रिय

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश भी लगातार सक्रिय हैं और वे नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं। झारखंड में जदयू को मजबूत करने में भी सीएम नीतीश समेत उनका पूरा खेमा जुटा हुआ है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री को हराने वाले नेता सरयू राय जदयू में शामिल हुए तो वर्ष 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को हरा कर चर्चा में आए पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर भी जदयू में शामिल हो गए हैं।

इन नेताओं के जदयू में शामिल होने के साथ ही जदयू का कुनबा झारखंड में भी बढ़ने लगा है। अभी बीते दिनों राजा पीटर ने सीएम नीतीश से भी मुलाकात की और झारखंड चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

कार्यकारिणी की बैठक में भी झारखंड चुनाव की हुई चर्चा

बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भी झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई और नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा गठबंधन के साथ लड़ने पर सहमति जताई। झारखंड चुनाव की तैयारी में सीएम नीतीश के नेतृत्व में जदयू जोर शोर से लगी हुई है। जदयू का दावा है कि पार्टी झारखंड में भी सीटें जीतेंगी और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, नीतीश संजय झा समेत…

BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...