Commercial Advertisment

हरियाणा विधानसभा चुनाव : प्रचार में उतरे पूर्व क्रिकेटर सहवाग

भिवानी : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार का अभियान चल रहा है। आज प्रचार का आखिरी तारीख है। 90 सीटों के लिए पांच अक्टूबर को चुनाव होने है। ऐसे में सभी पार्टी और सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरा दमखम लगा रहे हैं। वहीं एक खबर आ रही है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग भी हरियाणा के तोशाम में पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगा। सहवाग ने कहा कि तोशाम की जनता भारी मात्रा में वोट देकर अनिरुद्ध चौधरी को विजयी बनाएगी।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं अपना फर्ज निभाने यहां आया हूं, हमारे यहां ऐसा होता कि जब बड़ा भाई कोई काम करता है तो सभी को मिलकर उसकी मदद करनी होती है। सहवाग ने तोशाम पहुंचने पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि आमतौर पर क्रिकेटर चुनाव प्रचार में नहीं जाते, लेकिन वीरू हमेशा आते हैं। मुझे कभी बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि वीरू यहां आए, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अनिरुद्ध ने कहा कि हमारी जब भी मुलाकात होती है तो क्रिकेट के बारे में कम निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बात होती है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने वायुसेना के पायलट व उनके सहयोगियों को बहादुरी के लिए कहा धन्यवाद

यह भी देखें :

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...