Ranchi Breaking : NDRF के जवान ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, आज की दूसरी सुसाइड…

Ranchi Breaking : पूरे झारखंड में जवानों के आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पेड़ में फांसी लगाकर NDRF के जवान ने आत्महत्या कर ली है। मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र पोखरटोली मैदान की बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जीरो टॉलरेंस अपनायेगा प्रशासन-रांची डीसी 

घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जवान के शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

Ranchi Breaking : आज सुबह ही सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी

बता दें कि राज्य में जवानों के आत्महत्या का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह ही नगड़ी थाना क्षेत्र के सेंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही कल चाईबासा में भी एक एएसआई जवान ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

ताजा रिपोर्टस की बात करें तो बीते एक साल में करीब 12 जवानों ने आत्महत्या कर ली है। घटना के पीछे का असली वजह क्या है इसका पता नहीं चल पाया है। या तो ज्यादा काम का प्रेशर है तो छुट्टी ना मिलने की परेशानी है या फिर कुछ पारिवारिक विवाद है।

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...