Advertisment

संदेहास्पद स्थिति में बुजुर्ग की मौत

आरा : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में गुरुवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं मृतक बुजुर्ग के शरीर पर दाहिने हाथ के केहुनी के पास काला दाग का निशान पाया गया है। जिसके कारण परिजन द्वारा गांव के ही कुछ लोगो पर मारपीट कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

बुजुर्ग की मौत संदेहास्पद :

जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी स्व.ठाकुर पांडेय के 75 वर्ष के पुत्र महावीर पांडेय है। वह कुल्हड़िया स्टेशन के पास अपने निजी जमीन पर साइकिल स्टैंड चलाते थे। उधर, घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह एवं चांदी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

यह भी पढ़े : विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, 2 को लगी गोली

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...