मंत्री मंगल ने गेंहू बीज उत्पादन महाभियान-2024 का किया शुभारंभ

पटना : बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने आज बामेती, पटना में आयोजित प्रमाणित गेहूं बीज उत्पादन महाभियान कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कृषि सचिव संजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन को बढ़ावा देना है। मंत्री ने बताया कि इस महाभियान के तहत रबी 2024-25 में 21 जिलों को चिह्नित कर 300 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज का उत्पादन किया जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें उन्नत बीज कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में बीज उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त हो सके और फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सके।

मंत्री ने बताया कि राज्य में 21 जिलों को चिह्नित कर रबी 2024-25 में 300 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज उत्पादन की योजना बनाई गई है। इससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। उन्हें अन्न उत्पादन से अधिक मूल्य बीज उत्पादन में मिलेगा और प्रमाणित बीज कम कीमत पर उपलब्ध होगा। बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर आधार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस महाभियान के तहत बिहार राज्य बीज निगम द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य से 25 से 30 प्रतिशत अधिक मूल्य पर बीज खरीदा जाएगा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, बीज निगम और जैविक प्रमाणन एजेंसी के अधिकारियों द्वारा किसानों को बीज उत्पादन तकनीक और अन्य प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...