Micro Finance बैंक में लूट मामले में 24 घंटे के अंदर दो गिरफ्तार

गया: बिहार की गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल, मोबाइल और लुटे गए 5 लाख में से 9 हजार 6 सौ रुपया बरामद किया है।

मामले गया के एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजाहापुर में एक निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक में अपराधियों ने रूपये लूटे थे। लूट की घटना के बाद 9 मिनट के अंदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई थी और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए नजदीकी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद एक विशेष एसआईटी टीम गठित की गई।

पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी मानपुर के गांधीनगर स्थित अपने घर में छुपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंचकर छापेमारी की और एक अपराधी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। अपराधी के पास से एक मोबाइल और 4हजार 700 रुपया नगद बरामद हुआ।

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर मानपुर गोरे रोड में छापेमारी कर पुलिस ने गोपी कुमार को गिरफ्तार किया जिसके पास से 1 देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 4 हजार 900 रुपया नगद बरामद किया गया। इन दोनों के निशानदेही से चाकन्द थाना अंतर्गत सड़क किनारे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

पूछताछ में अपराधियों ने इस घटना को कार्य करने में माइक्रोफाइनेंस बैंक के एक एजेंट की भूमिका बताई है। जिसका भी छानबीन की जा रही है अगर संलिप्ता पाई जाती है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर बुनियादगंज थाना में कई मामले भी दर्ज है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Hajipur Railway Station से लोगों को गंतव्य तक पहुंचाएगी निःशुल्क बस, एसपी ने….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Micro Finance Micro Finance Micro Finance Micro Finance

Micro Finance

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...